फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Liquor smuggling in luxury sleeper bus from Haryana to Bihar Police busted

भंडाफोड़: हरियाणा से बिहार तक लग्जरी स्लीपर बस में शराब तस्करी, सवारियों के सामान के नीचे बना रखा था रैक

Wed, 22 Dec 2021 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दनकौर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दनकौर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Dec 2021 09:02 AM IST
सार

यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले की पुलिस ने लंबे समय से चल रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। शराब लग्जरी स्लीपर बस से हरियाणा से बिहार तक ले जाई जाती थी। बस में 90 पेटियां सीटों के नीचे और पीछे शीशा लगाकर छुपाई शराब को बरामद किया है।

विज्ञापन
Liquor smuggling in luxury sleeper bus from Haryana to Bihar Police busted
लग्जरी स्लीपर बस में शराब तस्करी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने लग्जरी स्लीपर बस में हरियाणा से बिहार तक लंबे समय से चल रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बस के चालक को गिरफ्तार कर 90 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। इसकी कीमत 5.40 लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, एक आरोपी मौके से भाग गया। 
विज्ञापन


पुलिस तस्करी से जुडे़ अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपियों ने बस के भीतर इस तरह से रैक बनाकर शराब की पेटियां छुपा रखीं थी कि पुलिस को दो घंटे तलाशने के बाद बरामदगी हुई। वहीं, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने दनकौर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन


एसीपी बृजनंदन राय ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के औरंगपुर गांव के पास लग्जरी स्लीपर हरियाणा से बिहार जा रही थी। मुखबिर ने सूचना दी कि बस से शराब तस्करी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सुधीर कुमार और फॉर्मूला-1 पुलिस चौकी प्रभारी विकास बालियान की टीम ने छानबीन की तो एक आरोपी बस से उतरकर भाग गया, लेकिन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अलीगढ़ निवासी उपेंद्र के रूप में हुई है। फरार आरोपी राजू को पुलिस तलाश रही है।
 

पुलिस को किया गुमराह करने का प्रयास

पूछताछ में उपेंद्र ने बताया कि वह सवारियां लेने परी चौक जा रहा है। पुलिस ने बस की तलाशी ली, लेकिन शराब नहीं मिली। पुलिस ने फिर से मुखबिर से संपर्क किया तो बस में ही शराब होने की जानकारी मिली। पुलिस ने गहनता से जांच की तो शराब की दुर्गंध का पता चला। पुलिस ने चालक से सख्ती से पूछताछ की तो शराब बरामद हो गई।

सवारियों के सामान के नीचे बना रखा था रैक
बस के बीच सवारी के बैठने-लेटने वाली स्लीपर के नीचे सामान भरा था। इसके नीचे एक रैक का ढक्कन हटाया गया तो वहां से शराब मिली। बस के पीछे एक केबिन भी बना था। उसके बाहरी हिस्से में शीशा लगा था। बाहरी व्यक्ति को यह पता ही नहीं चलता था कि पीछे केबिन है। केबिन में भी एक रैक बनाकर शराब की पेटियां छुपाईं गईं थीं।

बिहार में तीन गुना कीमत में बेचते थे
पुलिस के मुताबिक, बिहार में शराब बंदी के कारण आरोपियों ने बड़े स्तर पर तस्करी का धंधा शुरू किया। बिहार में तीन गुना कीमत पर शराब पहुंचाई जा रही थी। इसके बाद फुटकर में चार से पांच गुना कीमत पर लोगों को बिक्री की जाती थी। इस तरह की कई बसों से भी शराब तस्करी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed