{"_id":"61e1b337209f890df9394ef2","slug":"liquor-smuggling-hidden-in-garlic-sacks-to-serve-in-elections-noida-news-noi626947851","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में परोसने के लिए लहसुन के कट्टों में छिपाकर शराब तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में परोसने के लिए लहसुन के कट्टों में छिपाकर शराब तस्करी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते फर्जी नंबर प्लेट लगाकर टाटा-407 से की जा रही शराब तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने चालक-परिचालक को गिरफ्तार कर शराब की 50 पेटियां बरामद की हैं। शराब विधानसभा चुनाव में परोसने के लिए लहसुन के कट्टों में छिपाकर फिरोजाबाद जा रही थी। आरोपियों ने पूछताछ में तीन अन्य आरोपियों के नाम पुलिस को बताए हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है।
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि तस्करी की सूचना मिलते ही पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर जांच की। इस दौरान टाटा-407 को रोककर जांच की गई तो फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली और लहसुन के कट्टों में हरियाणा मार्का शराब छिपाकर रखी गई थी। आरोपी चालक व परिचालक की पहचान ग्रेनो के सेक्टर-49 निवासी धर्मेंद्र व सेक्टर-20 निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई है। धर्मेंद्र मूलरूप से बिहार और विपिन कानपुर का रहने वाला है। पुलिस ने 35 पेटी पव्वे, 10 पेटी अध्धे, 5 पेटी बोतलेें बरामद की हैं। आरोपियों ने बताया कि वह तस्करी कर फरीदाबाद से फिरोजाबाद शराब ले जा रहे थे। शराब में लगे बार कोड से जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस आबकारी विभाग को सूचना दी है।
फिरोजाबाद में बदलना था चालक और नंबर प्लेट
अन्नू व दीपक के बताए स्थान पर गिरफ्तार चालक-परिचालक शराब लेकर जा रहे थे। इससे पहले दिसंबर में वह दो अन्य स्थानों पर शराब पहुंचा चुके हैं। शराब फरीदाबाद में चालक अर्जुन ने उन्हें दी थी। टाटा-407 की लदी शराब फिरोजाबाद में एक अन्य चालक को सौंपकर दूसरी फर्जी नंबर प्लेट लगनी थी। अब पुलिस अर्जुन, अन्नू व दीपक को तलाश रही है।