फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   liquor smugglers are sold to stolen cars one arrested 12 vehicles recovered

ग्रेनो: शराब तस्करों को बेची जाती हैं किराये का झांसा देकर हड़पी कारें, एक गिरफ्तार, 12 वाहन बरामद

Fri, 16 Apr 2021 08:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 08:34 PM IST
सार

एक साल का फर्जी अनुबंध कर किराये पर चलवाने का झांसा देकर कई लोगों से कारें हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी बुलंदशहर के इनायतपुर निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर 12 वाहन बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
liquor smugglers are sold to stolen cars one arrested 12 vehicles recovered
arrest - फोटो : istock

विस्तार

एक साल का फर्जी अनुबंध कर किराये पर चलवाने का झांसा देकर कई लोगों से कारें हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी बुलंदशहर के इनायतपुर निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर 12 वाहन बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़ितों से कारें हड़पने के बाद उन्हें हरियाणा में शराब तस्करों को बेच देते थे। ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को ही आरोपियों की लोकेशन हरियाणा में मिलने का समाचार प्रकाशित कर दिया था। मुख्य आरोपी पीजी संचालक पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी निवासी कोमिल कुमार और बहादुरगढ़ हरियाणा के लोहबा निवासी कुलदीप कुमार की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि दादरी के मायचा गांव निवासी मनोज शर्मा, रबूपुरा मुरादगढ़ी के गौरव शर्मा, म्याना के कृष्ण कुमार, नोएडा सेक्टर-63 के मैसर्स पल्लवी गारमेंट्स, दिल्ली के विनोद नगर निवासी सुमित गुप्ता ने बीटा-2 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ितों ने बताया था कि वे अल्फा-2 में पीजी चलाने वाले कोमिल कुमार के संपर्क में आए थे। आरोपी ने पीड़ितों के वाहन 20 हजार से 30 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर चलवाने का झांसा दिया था। इसके लिए एक साल का अनुबंध भी किया था। ऐसे में कई लोग आरोपी के झांसे में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने शुरू में तय किराये का भुगतान किया। लेकिन कुछ माह बाद किराया देना बंद कर दिया। रुपये मांगने पर टरकाता रहा और फिर फरार हो गया। गिरोह ने एनसीआर के कई लोगों से वाहन हड़पे हैं। कई पीड़ित अभी सामने नहीं आए हैं। बीटा-2 थाना प्रभारी संतोष त्रिपाठी की टीम ने इस मामले में आसिफ को गिरफ्तार किया है। आसिफ फिलहाल हरियाणा के बहादुरगढ़ के लोहबा गांव में रह रहा था।


कुलदीप और आसिफ बेचते हैं कारें
एडीसीपी के मुताबिक कोमिल कुमार लोगों से हड़पी हुई कारों को कुलदीप और आसिफ को बेचता था। इसके बाद कुलदीप और आसिफ हरियाणा के शराब तस्करों आदि से इन कारों का सौदा करते थे। आरोपी कई कारों को इसी तरह से बेच चुके हैं। कोमिल की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed