फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Liquor shop shifted to Gulmohar Market, shopkeepers angry

Noida News: गुलमोहर मार्केट में शराब की दुकान शिफ्ट, दुकानदारों में नाराजगी

Fri, 24 Oct 2025 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Liquor shop shifted to Gulmohar Market, shopkeepers angry
गुलमोहर कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। गुलमोहर कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए सेक्टर-15 में शिफ्ट हुई शराब की दुकान के खिलाफ विरोध जताया है। एसोसिएशन का कहना है कि दुकान के खुलते ही मार्केट में शराबियों का जमावड़ा लगने लगा है, जिससे माहौल खराब हो रहा है।
एसोसिएशन अध्यक्ष महेश चंद शर्मा और उपाध्यक्ष गीता खोराना ने बताया कि मार्केट के पास मेट्रो स्टेशन और आवासीय क्षेत्र होने के कारण यहां लोगों का आना-जाना अधिक है। बच्चों और महिलाओं सहित कई दुकानदार असामाजिक तत्वों के कारण परेशान हैं। खासकर दुकान के पास कई महिला दुकानदार हैं, जिन्हें भी लगातार समस्या हो रही है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस दुकान को या तो पहले स्थान पर वापस शिफ्ट किया जाए या किसी दूरदराज स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि मार्केट का शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य कैलाश सनवाल, प्रहलाद सिंह, मानव शर्मा, विजयपाल सिंह, राजपाल सिंह रावत, सी.पी. माटीया, नवनीत पाडे और ओ.पी. मोर्या उपस्थित रहे। एसोसिएशन का कहना है कि यदि प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तो मार्केट के व्यापार और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed