{"_id":"600dd47c8ebc3e31ca3eb3c4","slug":"liquor-scandal-police-of-3-districts-unable-to-reach-chief-prosecutors-grnoida-news-noi561796443","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कांड : मुख्यारोपियों तक नहीं पहुंच पा रही 3 जिलों की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कांड : मुख्यारोपियों तक नहीं पहुंच पा रही 3 जिलों की पुलिस
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। बुलंदशहर में 6 लोगों की मौत और कासना स्थित फैक्टरी से मिलावटी शराब व दो आरोपियों के शव मिलने के बाद इस काले कारोबार के तार वेस्ट यूपी के अन्य जिलों से भी जुड़ते जा रहे हैं। बुलंदशहर के बाद गौतमबुद्ध नगर और हापुड़ की पुलिस भी कार्रवाई में शामिल हो चुकी है। सभी जगह से पकड़ी गई मिलावटी शराब और उसे बनाने में काम आने वाले सामान एक जैसे हैं। कई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस व आबकारी विभाग की टीमें यह पता नहीं लगा पाईं हैं कि यह सामान लाया कहां से गया। तीन जिलों की पुलिस की कार्रवाई में दो अलग-अलग मुख्यारोपियों के नाम सामने आए हैं। अब तक की कार्रवाई व खुलासे से इस बात की पूरी आशंका है कि मुख्यारोपी कोई भी और कितने भी क्यों न हों, लेकिन पूरे नेटवर्क को कोई एक शराब माफिया चला रहा है। अभी उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
दरअसल, बुलंदशहर में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत के बाद मुख्यारोपी के रूप में बुलंदशहर के आसिफपुर नगलिया निवासी मिंकू उर्फ चंद्रभान का नाम सामने आया था। कासना में शराब फैक्टरी पकड़े जाने और दो आरोपियों के शव मिलने के बाद भी मिंकूके नाम की चर्चा रही। उधर, एक दिसंबर को हापुड़ पुलिस ने मिलावटी शराब के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनसे मिली जानकारी के बाद हापुड़ पुलिस और बीटा-2 थाना पुलिस ने सिग्मा-4 में शराब फैक्टरी पकड़ी थी। इस मामले में बीटा-2 और हापुड़ पुलिस मैनपुरी के वीरपाल यादव को मुख्य आरोपी मान रही हैं। वीरपाल की गिरफ्तारी होने पर पूरे नेटवर्क के खुलासे की बात कही जा रही है। खास बात यह है कि कासना और सिग्मा-4 स्थित फैक्टरियों से बरामद मिलावटी शराब बनाने के सामान एक जैसे हैं। ऐसे में आशंका है कि दोनों मामलों में आरोपियों को एक ही जगह से मिलावटी शराब बनाने का सामान मुहैया कराया जा रहा था। मिंटू और वीरपाल की गिरफ्तारी होने पर सामान मुहैया कराने वाले का नाम भी सामने आ सकता है।
सरकारी ठेके पर कार्रवाई से ‘अमर उजाला’ की खबर पर मुहर
कासना में दो शव और मिलावटी शराब के साथ बार कोड मिलने पर ‘अमर उजाला’ ने सरकारी ठेकों तक बिक्री की आशंका की खबर प्रकाशित की थी। सिग्मा-4 सेक्टर में शराब फैक्टरी पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया कि वह ठेकों पर शराब की सप्लाई करते हैं। शुक्रवार को आबकारी विभाग ने सलेमपुर गांव में सरकारी ठेके को सील कर ठेकेदार सिकंदराबाद के बिस्वाना गांव निवासी नरेंद्र व सेल्समैन गोपाल को गिरफ्तार किया था। मौके से मिलावटी शराब भी बरामद की गई थी। फैक्टरी से पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
अब तक सामने आए आरोपियों से पूछताछ व जांच के आधार पर आबकारी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। सिग्मा-4 सेक्टर से पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद सलेमपुर के शराब ठेके पर कार्रवाई की गई है। अन्य ठेकों की भी जांच चल रही है।
- राकेश बहादुर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी