फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Liquor and beer shops to open in Noida from 10 am to 7 pm orders issued

यूपी: नोएडा-गाजियाबाद में खुलीं शराब की दुकानें, लॉकडाउन तोड़ उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

Tue, 11 May 2021 01:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 11 May 2021 01:17 PM IST
सार

नोएडा में शराब की दुकान खोलने का निर्देश दिया है। गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी शराब और बीयर की दुकानें खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, शराब और बीयर की दुकान सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी।

विज्ञापन
Liquor and beer shops to open in Noida from 10 am to 7 pm orders issued
शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी समेत पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है और संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लेकिन इस बीच नोएडा में शराब की दुकान खोलने का निर्देश दिया है। गौतमबुद्ध नगर जिले में सभी शराब और बीयर की दुकानों को मंगलवार से खोलने का आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


शराब की दुकानें खुलते ही लॉकडाउन तोड़ लोगों की भीड़ उमड़ गई। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। लॉकडाउन उल्लंघन का चालान काटने वाली पुलिस ठेके पर लोगों की कतार लगवाती नजर आई। जैसे ही नोएडा-गाजियाबाद समेत कई जिलों में शराब की दुकानें खुलीं, लोगों की वहां भारी भीड़ जमा होने लगी। लोग मास्क लगाकर दुकानों पर शराब लेने पहुंच रहे हैं। एक व्यक्ति कई बोतल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं महामारी के बीच हापुड़ और वाराणसी में भी आज शराब की दुकानें खुल गईं। आधिकारिक आदेशों के अनुसार वाराणसी में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। रामपुर में शराब के ठेके खुलते ही लंबी कतार लग गई। कोरोना कर्फ्यू में बाहर निकलने पर चालान काटने वाली पुलिस लोगों की कतार लगवाती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




आदेश के अनुसार, शराब और बीयर की दुकान सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी। शराब खरीदते वक्त कोरोना गाइडलाइन्स का पालन पूरी तरह से किया जाएगा। वहीं, नोएडा के अलावा गाजियाबाद में भी मंगलवार से ही शराब की दुकानें खुल रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए प्रशासन ने दुकानों के बाहर 6 फीट की दूरी पर गोला बनाने के लिए कहा है। दुकानों पर कैंटीन को नहीं खोला जाएगा। यूपी के अन्य कुछ जिलों में बुधवार से शराब की दुकानें खुल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed