{"_id":"5ce99e0fbdec2207340753e9","slug":"liquer-sumggler-areested-grnoida-news-noi439918555","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कारों समेत चार %पार्ट टाइम’ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी कारों समेत चार %पार्ट टाइम’ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमाई के लालच में ‘पार्ट टाइम’ शराब तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते कार से शराब तस्करी करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर निजी जिंदगी में अलग-अलग कार्य करते थे और अधिक कमाई के लालच में पार्ट टाइम शराब तस्करी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो हुंडई वरना और स्विफ्ट कार से 73 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। आरोपी बिहार ले जाकर शराब की मोटे दामों पर बिक्री करते थे।
एसपी देहात विनीत जायसवाल और सीओ ग्रेटर नोएडा द्वितीय अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सप्रेसवे के रास्ते पुलिस को हरियाणा से शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। संबंधित थाना प्रभारियों को चेकिंग व कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय की टीम ने तस्करों की घेराबंदी की। पुलिस ने पेरिफेरल एक्सप्रेस के लड़पुरा गांव के पास से चार कारों को रोका तो उसमें हरियाणा मार्का शराब मिली। ऐसे में चारों कार के चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना बहादुरगढ़, हरियाणा निवासी सुमित के दो शराब के ठेके हैं। नजफगढ़ दिल्ली निवासी नवीश फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहा है। नजफगढ़ निवासी मनोज ड्राइविंग करता है और सोनीपत निवासी ललित बाउंसर है। आरोपियों ने बताया कि सरगना सुमित ने बिहार में शराब बंदी और मोटी कीमत में बिक्री का झांसा देकर सभी साथ मिला लिया था। आरोपी अतिरिक्त धन कमाने के लालच में सुमित के साथ पार्ट टाइम में तस्करी करने लगे थे। आरोपी कई माह से तस्करी कर रहे थे, लेकिन पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।