{"_id":"6aecacfaf083a5d40104223a","slug":"lights-on-diwali-in-greater-noida-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111304-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीपावली पर सजावटी लाइटों से जगमगाएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीपावली पर सजावटी लाइटों से जगमगाएगा शहर
विज्ञापन
दीपावली पर सजावटी लाइटों से जगमगाएगा शहर
ग्रेटर नोएडा। दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा को रोशनी से जगमगाने और शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विशेष अभियान शुरू किया है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, गोलचक्करों और रोटरी पर सजावटी लाइटें लगाई जा रही हैं। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और हाईमास्ट लाइटों को ठीक कराकर चालू कराया जा रहा है। प्राधिकरण के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग की तरफ से सूरजपुर घंटाघर चौक से मोजरबियर रोटरी तक नई सजावटी लाइटें लगाई गई हैं। सूरजपुर घंटाघर चौक से परी चौक तक एक्सपो रोड की सभी सात रोटरी को झालर लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा 105 मीटर चौड़ी सड़क और जेपी स्टेडियम रोड की सजावटी लाइटें भी चालू कर दी गई हैं। तिलपता चौक से सिरसा तक 130 मीटर चौड़ी सड़क की 8 रोटरी पर भी सजावटी लाइटें जगमगा रही हैं। प्राधिकरण के एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि 2 से 14 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो