फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Light grass pitch being prepared for Intercontinental Legends Championship

Noida News: इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप के लिए हल्की घास से तैयार की जा रही पिच

Tue, 06 May 2025 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Light grass pitch being prepared for Intercontinental Legends Championship
- 27 मई से होने वाले प्रतियोगिता के लिए शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हुई तैयारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के क्रिकेट मैदान में 27 मई से होने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप के लिए तैयारी शुरू हो गई है। टूर्नामेंट में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिनके लिए मैदान की पिच भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। पिच के ऊपर हल्की हरी घास लगाई जा रही है। इसके अलावा दर्शक दीर्घा की साफ–सफाई का काम भी शुरू हो चुका है।


चैंपियनशिप के आयोजक व 100 स्पोर्ट्स के संस्थापक रविंद्र भाटी ने बताया कि पिच पर हरे घास से गेंदबाजों के साथ–साथ बल्लेबाजों को भी मदद मिलेगी इसलिए हल्की घास लगाई जा रही है। टूर्नामेंट में सुरेश रैना, हर्शल गिब्स, पवन नेगी, शिखर धवन, मार्टिन गुप्टिल और प्रवीण कुमार के साथ ही कई दिग्गज खिलाड़ी प्रतियोगिता में खेलने वाले हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसलिए दर्शक दीर्घा में बैठने के लिए पर्याप्त सीटों का अलग से भी प्रबंध किया जा रहा है। टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सभी प्रवेश द्वार पर बिना वैध आईडी कार्ड के किसी को अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। बता दें कि चैंपियनशिप का आयोजन पांच जून तक होगा। प्रतियोगिता टी-20 फॉर्मेंट में होंगे जिसमें 18 लीग मैच खेले जाएंगे। इसमें एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप समेत छह टीमों में 90 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 10 दिवसीय चैंपियनशिप में ओपनिंग व फाइनल छोड़कर हर दिन 2-2 मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed