फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lifted 14 thousand rupees and gems studded rings

लिफ्ट देकर 14 हजार रुपये और रत्न जड़ित ढाई लाख की अंगूठियां लूटीं

Fri, 13 Sep 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lifted 14 thousand rupees and gems studded rings
लिफ्ट देकर 14 हजार रुपये और रत्न जड़ित अंगूठियां लूटीं
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगतफार्म गोलचक्कर के पास से कार सवार चार बदमाशों ने प्रिया गोल्ड के सीनियर अकाउंट मैनेजर को लिफ्ट देकर लूट लिया। बदमाशों पीड़ित को कार में बैठाने से पहले अंकल बोलकर नमस्ते किया और रास्ते में पिस्टल के दम पर लूटपाट की। बदमाश पीड़ित से 14 हजार रुपये नकद और ढाई लाख रुपये कीमत की रत्न जड़ित तीन अंगूठियां लूटकर ले गए। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर जीटा-1 स्थित एस प्लेटिनम सोसायटी में रहने वाले विष्णु शाह का कहना है कि वह प्रिया गोल्ड में सीनियर अकाउंट मैनेजर हैं। गत सप्ताह वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। हाथ और पैर में चोट होने के कारण वह ऑटो से बुधवार सुबह जगत फार्म गोलचक्कर पहुंचे थे और ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक कार उनके पास आकर रुकी। कार में चालक के अलावा तीन अन्य लोग सवार थे। चालक ने कार रोकते ही कहा अंकल नमस्ते, आपकी चोट अभी ठीक नहीं हैं। इस पर उन्होंने कहा जवाब देते हुए कहा कि अभी नहीं, तभी चालक ने पूछा आप कहां जा रहे हैं। उन्होंने कंपनी जाने की बात कही तो चालक उनसे कार में बैठने की जिद करने लगा। उनके मना करने पर भी आरोपी ने जिद कर उन्हें कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी कार को नॉलेज पार्क की तरफ ले गए और पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी देते हुए उनसे 14 हजार रुपये, रत्न जड़ित तीन अंगूठियां लूट लीं और शारदा विवि के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। - रणविजय सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed