फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lift ready for six months, passengers waiting

Noida News: छह महीने से लिफ्ट बनकर तैयार, यात्री कर रहे इंतजार

Sun, 05 Oct 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lift ready for six months, passengers waiting
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म एक व दो पर फुट ओवरब्रिज में लिफ्ट लगाई गई है। लिफ्ट लगे छह से अधिक महीने का समय बीत गया है पर अब तक उसका संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

लिफ्ट न लगने से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के मुताबिक अभी ट्रायल चल रहा है। जल्द यात्रियों के लिए लिफ्ट शुरु कर दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर दो फुट ओवर ब्रिज है। एक फुट ओवर ब्रिज स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से काफी दूर है।
विज्ञापन

उसमें एक्सीलेटर लगा है पर वह भी ज्यादातर बंद रहता है। रेलवे प्रशासन शाम को अधिक ट्रेने के स्टेशन पर आने पर उसे चालू करने की बात कहता है। दूसरा फुट ओवर ब्रिज जीआरपी थाने की ओर है। उसमें यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 लाख की लागत से लिफ्ट लगने का कार्य डेढ़ वर्ष पहले से किया जा रहा है। प्लेटफार्म एक और प्लेटफार्म दो पर लिफ्ट लगाया जा रहा है। लिफ्ट लगने से स्टेशन पर आने-जाने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को सहूलियत होगी।

मुख्य प्रवेश द्वारा से एक्सीलेटर लगा फुट ओवर ब्रिज दूर है। लिफ्ट लगे तो छह माह से अधिक का समय हो गया है। कार्य भी पूरा हो गया है पर लिफ्ट अभी जनता के लिए शुरु नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed