फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lift falls from 14th floor of under construction project, four workers die

Noida News: अमरोहा, मेरठ, कन्नौज समेत अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ

Sat, 16 Sep 2023 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Lift falls from 14th floor of under construction project, four workers die
नोट: यह खबर मेन बुक के लिए भी भेजी गई है।
विज्ञापन

--
निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की 14वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, चार श्रमिकों की मौत
- ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली के ड्रीम वैली फेज-2 आवासीय सोसाइटी में हादसा, पांच मजदूर घायल
- कंस्ट्रक्शन कंपनी व एनबीसीसी के पांच जीएम समेत नौ अधिकारियों पर केस दर्ज, निर्माणाधीन परिसर सील
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली के निर्माणाधीन ड्रीमवैली फेज-2 प्रोजेक्ट में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे 14वीं मंजिल से जर्जर पैसेंजर लिफ्ट गिर गई। हादसे में लिफ्ट सवार चार श्रमिकों की मौत हो गई जबकि लिफ्ट ऑपरेटर समेत पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों की पहचान बिहार निवासी इस्ताक (23), अरुण तांती (40), विपोत मंडल (45) और यूपी के अमरोहा निवासी आरिस खान (22) के रूप में हुई है।
प्रोजेक्ट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) गिरधारी कंस्ट्रक्शन से निर्माण कार्य कर रहा है। पुलिस ने मामले में एनबीसीसी के जीएम आदित्य चंद्रा व विकास, गिरधारी कंस्ट्रक्शन के जीएम हरीश शर्मा, ऋषभ अरोड़ा व लवजीत समेत मैकेनिकल इंचार्ज राहुल, साइट इंचार्ज देवेंद्र शर्मा, सुनील व स्पैनटेक लिफ्ट कंपनी के शैलेंद्र और अन्य पर केस दर्ज किया है। बिल्डर परिसर में रहने वाले श्रमिकों को बाहर निकालकर निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया है।
विज्ञापन


बिसरख कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन आवासीय प्रोजेक्ट में शुक्रवार सुबह बारिश के कारण निर्माण का काम बंद था। पीओपी और टाइल्स आदि का काम करने वाले आठ श्रमिक सुबह लगभग साढ़े आठ बजे काम करने के लिए प्रोजेक्ट के ब्लाॅक-13 की पैसेंजर लिफ्ट में सवार हुए थे। लिफ्टमैन कुलदीप समेत नौ लोग उसमें सवार थे। 14वीं मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट झटके के साथ नीचे आ गिरी। हादसे में लिफ्ट मेें सवार सभी नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी-अधिकारी व श्रमिकों की मदद से लिफ्ट से निकालकर जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि बिहार के असुल मुस्तकीम, अब्दुल मुस्तकीम, मेरठ निवासी कैफ और अमरोहा के अरबाज अली व कन्नौज निवासी लिफ्टमैन कुलदीप पाल गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस-प्रशासिनक व प्राधिकरण अधिकारियों ने हादसे की गहनता से जांच व दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed