फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Life did not stop during heavy monsoon: Virendra Sachdeva

भारी मानसून में नहीं थमा जनजीवन : वीरेंद्र सचदेवा

Fri, 29 Aug 2025 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Life did not stop during heavy monsoon: Virendra Sachdeva
प्रदेश अध्यक्ष ने आप से पूछा- 10 साल के कार्यकाल में सीवर सिस्टम पर क्या काम किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि इस बार दिल्ली ने लंबे और भारी मानसून का अनुभव किया है लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तत्परता के कारण एक दिन भी जनजीवन ठप नहीं हुआ। समय से पहले शुरू हुआ मानसून अगस्त अंत तक जारी है। इसके बावजूद एजेंसियों की मुस्तैदी से जल निकासी समय पर सुनिश्चित की गई।

सचदेवा ने कहा कि बारिश के दौरान कुछ इलाकों में जलभराव हुआ लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, डीडीए, एनडीएमसी सहित अन्य एजेंसियों ने वाटर पंप व कर्मचारियों को लगाकर समस्या का तुरंत समाधान किया। विपक्ष के आरोप भ्रामक और गैर जिम्मेदाराना हैं। आप नेताओं अरविंद केजरीवाल, आतिशी और सौरभ भारद्वाज को जलभराव का दोष भाजपा सरकार पर मढ़ने से पहले जनता को यह बताना चाहिए कि आप के 10 साल के शासन में दिल्ली के सीवर मास्टर प्लान पर क्या काम हुआ। गत वर्ष सामान्य मानसून के बावजूद जलभराव और करंट लगने की घटनाओं में करीब 50 लोगों की मौत होने की बात दिल्लीवासी भूले नहीं है। आज की स्थिति इसकी गवाही देती है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबंधित विभागों को सक्रिय करके हालात पर तुरंत काबू पाया और किसी भी बड़े संकट को जन्म लेने से रोका। उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष को केवल आरोप-प्रत्यारोप करने की जगह जनता के सामने काम और जवाबदेही रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed