{"_id":"5fd648328ebc3e3d81741a25","slug":"library-started-in-shikarawa-with-the-initiative-of-youth-noida-news-noi553721340","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की पहल से शिकरावा में लाइब्रेरी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की पहल से शिकरावा में लाइब्रेरी शुरू
विज्ञापन
पिनगवां। खंड के गांव शिकरावा के युवाओं ने अपने दम पर गांव में लाइब्रेरी खोलकर मिसाल कायम की है। रविवार को मेवात के पहले एचसीएस और हथीन के एसडीएम वकील अहमद ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान आईपीएल खिलाड़ी शहबाज अहमद को युवाओं ने सम्मानित किया।
नूंह जिले के गांव शिकरवा को सबसे शिक्षित गांवों में शुमार किया जाता है। इसके बाद भी गांव में कोई लाइब्रेरी नहीं है। युवाओं द्वारा गठित जनहित कमेटी ने गांव में लाइब्रेरी स्थापित करने का बीड़ा उठाया। जनहित कमेठी के सदस्य बासित, एजाज ने बताया कि गांव की एक चौपाल काफी खस्ता हालात में थी। उन्होंने गांव के लोगों से इजाजत लेकर इसकी मरम्मत कराई और इसे लाइब्रेरी में बदलने का निर्णय लिया। अब यह सपना साकार हो चुका है। इससे गांव व आसपास के बच्चों को काफी लाभ होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम हथीन वकील अहमद ने इस पहल को जमकर सराहा। इस दौरान शिबली अरसलान, साबिर कासमी नाईनंगला, मोलाना शमशुद्दीन नदवी, हाजी मुनशरीफ, डॉ. वसीम, ऐजाज, अरबाज, बासित, वसीम, अब्बास, जाकिर, इश्तियाक, आकिब, इरफान, शब्बीर आदि मौजूद रहे।