{"_id":"63cc0ef747bac060a42c7767","slug":"lg-should-stop-writing-love-letters-and-treat-the-ghosts-of-bjp-sanjay-singh-noida-news-c-340-1-del1011-3462-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमपत्र लिखना बंदकर भाजपा वाले भूत का इलाज कराएं एलजी : संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमपत्र लिखना बंदकर भाजपा वाले भूत का इलाज कराएं एलजी : संजय सिंह
विज्ञापन
सांसद ने कहा - एलजी जिन शिक्षकों को भूत कह रहे, उन्हें सीएम और लाखों बच्चे प्यार करते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार काे पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उपराज्यपाल को घेरा। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना प्रेमपत्र लिखना बंद करें और भाजपा वाले भूत का इलाज कराएं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है, लेकिन वीके सक्सेना सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भूत टीचर कह रहे हैं। पिछले 7-8 वर्षों से सरकारी स्कूलों के शिक्षक दिन-रात मेहनत कर लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं, लेकिन एलजी पर भाजपा का भूत सवार हो गया है। उन्होंने कहा कि एलजी पर सवार भूत दिल्ली वालों का बहुत नुकसान करवा रहा है। वे कभी शिक्षकों की यात्रा, कभी अस्पतालों के कर्मचारियों का वेतन तो कभी बुजुर्गों व महिलाओं की पेंशन रोक रहे हैं। यदि ऐसे ही दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाएं ठप करेंगे तो लोगों की जान जा सकती है। एलजी दुर्भावना के कारण दिल्ली के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। एलजी जिन शिक्षकों को भूत टीचर कह रहे हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री और लाखों बच्चे उनसे बेहद प्यार करते हैं।