{"_id":"6706a051885edeb511049874","slug":"lg-forcibly-removed-fireworks-from-his-residence-cmo-noida-news-c-340-1-del1011-64464-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलजी ने जबरन आवास से आतिशी का सामान निकलवाया : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलजी ने जबरन आवास से आतिशी का सामान निकलवाया : सीएमओ
विज्ञापन
सीएमओ ने कहा - भाजपा के किसी बड़े नेता को आवास देने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड पर सीएम आवास के सील होने के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय (सीएमओ) की तरफ से इसे जबरन की गई कार्रवाई करार दिया गया है। साथ में आशंका जताई है कि इसे भाजपा के किसी बड़े नेता को दिया जा सकता है।
बुधवार शाम सीएमओ की तरफ से बयान जारी किया गया कि एलजी के आदेश पर मुख्यमंत्री आतिशी का सामान उनके आधिकारिक आवास से जबरन बाहर निकाल दिया गया। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को सीएम कैंप कार्यालय और आवास से जबरन बेदखल कर दिया गया। पीडब्ल्यूडी ने 6 अक्तूबर को सीएम आवास की चाबी आतिशी को सौंप दी थी। इस प्रक्रिया में विभाग ने सभी नियमों और प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी किया है। सीएम आवास खाली करने के दौरान पीडब्ल्यूडी ने आधिकारिक तौर पर पूर्व सीएम केजरीवाल के आवास खाली करने की रिपोर्ट भी दी है। बाद में पीडब्ल्यूडी ने सीएम आवास की चाबियां मुख्यमंत्री आतिशी को सौंप दीं। भाजपा ने एलजी से मिलीभगत कर सामान सीएम आवास से जबरन बाहर निकलवा दिया। भाजपा दिल्ली सरकार के हर अधिकार को किसी न किसी तरह से छीनने की कोशिश कर रही है।
-- -- -
सीएम दफ्तर का दावा, इस तरह आवास हुआ शिफ्ट
. पीडब्ल्यूडी के एई के चार अक्तूबर के पत्र के जवाब में उप सचिव (सीएमओ) सतेंद्र मोहन ने कहा है कि पीडब्ल्यूडी ने पूर्व मुख्यमंत्री को जो आवास की चाबियां दी गई थीं, उसे अस्थायी तौर पर वापस लिया गया है।
विज्ञापन
. केजरीवाल ने 4 अक्तूबर को आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास को सुबह करीब 11 बजे खाली कर दिया था और चाबी मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस में सेक्शन ऑफिसर को सौंप दी थी।
. पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने पीडब्ल्यूडी और जीएडी को पत्र भेजकर आगे की आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया था।
. इसी दिन पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर ने सीएम कैंप कार्यालय के सेक्शन ऑफिसर को आवास खाली करने की रिपोर्ट सौंपी।
. चार अक्तूबर को मुख्यमंत्री सचिवालय ने आतिशी को सीएम आवास आवंटित करने का अनुरोध किया था।
. आवास के लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट जीएडी ने 7 अक्तूबर को केजरीवाल को जारी किया गया।
.अतिशी ने 6 अक्तूबर दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री आवास का दौरा किया, जहां पीडब्ल्यूडी अधिकारी मौजूद थे।
. इसी दौरान सेक्शन ऑफिसर ने पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर को चाबियां दीं और उन्होंने चाबियों को मुख्यमंत्री आतिशी को सौंप दिया।