फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Letter sent to the PM regarding the India-US trade agreement.

Noida News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीएम को भेजा पत्र

Sun, 21 Jun 2026 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Letter sent to the PM regarding the India-US trade agreement.
सेक्टर 29 में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत।
फोटो
विज्ञापन

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीएम को भेजा पत्र
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर किसानों की चिंताओं को उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। रविवार को सेक्टर-29 स्थित क्लब में आयोजित बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा, कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती और अमेरिकी उत्पादों को भारतीय बाजार में अधिक पहुंच मिलने से किसानों की आय प्रभावित हो सकती है। नेताओं ने कहा कि अमेरिका अपने किसानों को भारी सब्सिडी देता है, जिससे भारतीय किसानों के लिए प्रतिस्पर्धा कठिन होगी। उन्होंने डेयरी, पोल्ट्री और अन्य कृषि क्षेत्रों पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव की आशंका जताई। भाकियू ने सरकार से मांग की कि व्यापार वार्ता के दौरान किसानों, मछुआरों, डेयरी एवं पोल्ट्री क्षेत्र के हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और एमएसपी व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed