फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   leopard in factory of faridabad

फरीदाबाद में फैक्टरी में घुसा तेंदुआ

Sat, 16 Nov 2019 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
leopard in factory of faridabad
फरीदाबाद सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र बंद फैक्ट्री में घुसे तेंदूए को बेहोश कर पिंजरे में बंद कर ला? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। दुआ अरावली के जंगल से निकलकर एक तेंदुआ शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सरूसपुर की बंद फैक्ट्री में घुस गया और 5 घंटे तक गुर्राते हुए घूमता रहा। इससे नानक सरपंच कॅालोनी, सरूरपुर और औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों में दहशत का माहौल रहा। दोपहर करीब दो बजे पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्युलाइज कर तेंदुए को पकड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह पांच बजे गांव के सुनील कुमार ने नीम के पेड़ पर तेंदुए को बैठे देखा। उन्होंने इसे बंदर समझ कर नजरअंदाज कर दिया। नौ बजे के करीब सुनील की ताई खेमकौर घर के सामने खाली प्लॉट में रखा भूसा उठाने गईं। उनके साथ गए बच्चों ने पानी की टंकी पर तेंदुए को सोते हुए देख और शोर मचाया और वहां से भाग निकले। शोर सुनकर तेंदुआ पास ही स्थित बंद फैक्ट्री वैष्णो मैकेनिकल के भीतर कूद गया। आसपास के लोगों ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री के आसपास का क्षेत्र खाली करा दिया।
विज्ञापन

उधर, सरूरपुर गांव के औद्योगिक क्षेत्र में तेंदुआ मिलने की सूचना मिलते ही फरीदाबाद वन विभाग की टीम ने गुरुग्राम व रोहतक वन विभाग को अवगत करवाया। वहां से दोपहर करीब दो बजे टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सरूरपुर गांव में फरीदाबाद, गुरुग्राम व रोहतक की टीमों ने करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू चलाया। शोर सुनकर तेंदुए ने कई बार फैक्ट्री के बंद गेट के ऊपर से छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन वन विभाग द्वारा जाल लगा कर तैयार किया गया सुरक्षा घेरा नहीं तोड़ पाया। आखिर शाम चार बजे टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोश कर पिंजरे में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए की उम्र करीब आठ साल है और वजन 80 किलोग्राम हैं। संभवत: वह पाली गांव के जंगलों में शिकार की तलाश में भटक कर सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में पहुंच गया। रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ घायल हो गया है। उसे गुरुग्राम के सुल्तानपुर ले जाया जाएगा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अरावली में छोड़ दिया जाएगा।
- चरण सिंह, उप निरीक्षक, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed