{"_id":"6a0f1d35cd595f90d704ad5f","slug":"lekhpal-2026-5538-candidates-took-the-exam-at-17-centers-in-the-district-noida-news-c-23-1-lko1064-95352-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लेखपाल 2026ः जिले के 17 केंद्रों पर 5538 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लेखपाल 2026ः जिले के 17 केंद्रों पर 5538 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
फोटो
दूर-दराज से पहुंचे अभ्यार्थियों के लिए गर्मी बनी चुनौती
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026 बृहस्पतिवार को संपन्न कराई गई। जिले में कुल 17 केंद्रों पर इसका आयोजन किया गया। इसमें पंजीकृत 6984 अभ्यर्थियों में से 5538 शामिल हुए, जबकि 1446 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले में परीक्षा देने आगरा, मथुरा, बुलंदशहर आदि जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। इन विद्यार्थियों के लिए भीषण गर्मी और तेज धूप कड़ी चुनौती बनी।
लेखपाल परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित कराई गई। प्रदेशभर में इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 7,994 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित श्री अमीचंद इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से थोड़ा कठिन रहा। खासतौर पर कंप्यूटर से जुड़े सवालों ने उलझाया। कंप्यूटर से जुड़े कुछ प्रश्न ऐसे थे, जिनमें तकनीकी समझ की जरूरत थी। इससे कई अभ्यर्थियों को समय प्रबंधन में परेशानी हुई। वहीं, कुछ अभ्यार्थियों ने गणित और ग्राम समाज एवं विकास के प्रश्नों को कठिन बताया। हालांकि सामान्य ज्ञान और हिंदी से जुड़े सवालों को अपेक्षाकृत संतुलित बताया। केंद्र के बाहर पेयजल, पार्किंग और यातायात नियंत्रण के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए थे। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
-- -- -- -- -- --
कड़ी सुरक्षा में हुई परीक्षा
परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। अभ्यर्थियों की पहचान पत्र की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच जैसी वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
परीक्षार्थी बोले- कंप्यूटर के सवालों ने उलझाया
परीक्षा का स्तर ठीक था, लेकिन कंप्यूटर से जुड़े सवाल उम्मीद से ज्यादा कठिन आए थे। कई प्रश्न तकनीकी थे, जिनमें काफी समय लगा। गर्मी की वजह से भी परेशानी हुई। -अंकित चौधरी, मथुरा
गणित और ग्राम समाज एवं विकास के कुछ प्रश्न काफी उलझाने वाले थे। सामान्य ज्ञान और हिंदी के प्रश्न संतुलित आए थे। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था अच्छी थी। -आकाश, आगरा
परीक्षा नकलविहीन और व्यवस्थित तरीके से कराई गई। जांच प्रक्रिया सख्त थी। अब प्रतियोगी परीक्षाओं में तकनीकी विषयों की तैयारी भी जरूरी हो गई है। -मीनल शर्मा, खुर्जा
सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा चल रही थी। दूर से आने वाले अभ्यर्थियों को काफी दिक्कत हुई। सभी सवाल बेहतर रहे। पास होने की पूरी संभावना है। -महेंद्र पाल सिंह, मथुरा