फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Legislator inspected grain market

विधायक ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण

Sat, 03 Apr 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Legislator inspected grain market
अनाज मंडी में किसानों के साथ बैठक करते विधायक आफताब अहमद - फोटो : Mewat
नूंह। विधायक और हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के उप नेता चौधरी आफताब अहमद शनिवार को नूंह अनाज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को जाना और खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद फसल खरीद के मुख्य प्रशासक विनय सिंह से फोन पर बात की और उन्हें किसानों की पीड़ा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 3400 किसानों ने अपनी फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन सरकार और प्रशासन ने महज 30 किसानों को गेट पास जारी किए हैं। अगर यही स्पीड रही तो कई माह में भी फसल खरीद पूरी नहीं होगी। आफताब अहमद ने कहा कि जल्द से जल्द सभी किसानों को गेट पास जारी किए जाएं, ताकि समय पर फसल की खरीद हो सके।
विज्ञापन

इसके बाद कृषि कर्मचारियों को किसानों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को गुमराह कर झूठा प्रचार करती है। 24 घंटे में भुगतान तो दूर बल्कि तीन दिन में महज एक फीसदी किसानों को फसल बेचने के गेट पास जारी किए गए हैं। जबकि, अब तक 3400 किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न तो समय पर किसानों को पानी देती है न ही वक्त पर फसल खरीदती है। मंडी में सरसों खरीद की कीमत कम है, जो सरकार की कथनी करनी में अंतर साबित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed