फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Legends to clash at the Kapil Dev Invitational.

Noida News: कपिल देव इनविटेशनल में भिड़ेंगे दिग्गज

Tue, 06 Oct 2026 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Legends to clash at the Kapil Dev Invitational.
- डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के टॉप-60 समेत 64 प्रोफेशनल उतरेंगे मैदान में, दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जेपी ग्रीन्स गोल्फ में 7 से 10 अक्टूबर तक चौथी कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप आयोजित होगी। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के शीर्ष गोल्फरों के साथ आठ देशों के 10 विदेशी खिलाड़ी भी चुनौती पेश करेंगे। टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि दो करोड़ रुपये है।



पहली बार टूर चैंपियनशिप के रूप में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में ऑर्डर ऑफ मेरिट के शीर्ष-60 समेत 64 पेशेवर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह सत्र का अंतिम टूर्नामेंट है, जिसके बाद रेस टू डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के लिए शीर्ष-24 खिलाड़ियों का चयन होगा। ऐसे में ट्रॉफी के साथ रैंकिंग में जगह बनाने के लिए भी कड़ा मुकाबला होगा।
विज्ञापन




भारतीय खिलाड़ियों में शुभंकर शर्मा, युवराज संधू, सप्तक तलवार, खलिन जोशी, वीर अहलावत, हनी बैसोया, अक्षय शर्मा और राशिद खान प्रमुख हैं। सप्तक तलवार अपने होम कोर्स पर उतरेंगे। ग्रेटर नोएडा के अमरदीप मलिक और अर्जुन शर्मा भी चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विदेशी खिलाड़ियों में श्रीलंका के एन थंगाराजा, इटली के मिशेले ऑर्टोलानी, बांग्लादेश के जमाल हुसैन समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। प्रो-एम प्रारूप भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रत्येक टीम में एक प्रोफेशनल और एक अमेच्योर खिलाड़ी होगा। चारों राउंड के बाद शीर्ष तीन प्रो-एम टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव और सीईओ अमनदीप जोहल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed