Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leave for healthcare workers cancelled; hospital beds reserved

Noida News: स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द, अस्पतालों में बेड आरक्षित

Wed, 04 Nov 2026 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Leave for healthcare workers cancelled; hospital beds reserved
- धनतेरस से छठ महापर्व तक स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा सुचारू रखने के निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। धनतेरस और दीपावली से लेकर छठ महापर्व तक त्योहारों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में बेड आरक्षित किए गए हैं। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारों के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत किया गया है। जिला अस्पताल में पांच और सभी सीएचसी में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी भी इमरजेंसी सेवाओं में लगाई गई है। जरूरतमंदों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 102 और 108 एंबुलेंस सड़कों पर उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


सीएमओ ने सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि त्योहारों के दौरान आपात स्थिति में मरीजों को दवाओं के लिए भटकना न पड़े। चिकित्सा भवनों में अग्निशमन और विद्युत सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त रखने के साथ ही बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। उन्होंने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को पांच और सभी स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षकों को दो-दो बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed