फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leave ego and anger, only then you will meet Lord Rama

Noida News: हिन्दू जाग रहा, विरोधी भाग रहा, ग्रेनो पर छाया राम राज

Thu, 13 Jul 2023 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Leave ego and anger, only then you will meet Lord Rama
अहंकार और क्रोध को त्यागो, तभी मिलेंगे प्रभु राम
विज्ञापन

बागेश्वर धाम के मंच पर आते ही जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पंडाल
अन्य दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या में रही गिरावट

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। हिंदू जाग रहा है, विरोधी भाग रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर जैतपुर मेट्रो डिपो के निकट आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बागेश्वर धाम सरकार वाले धीरेंद्र शास्त्री के कथनों ने भक्तों में जोश भर दिया। वह करीब ढाई घंटे देरी से मंच पर पहुंचे, फिर भी श्रद्धालुओं में उन्हें देखने और सुनने की लालसा कम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भारत माता है बाकी सब बेटे हैं। वहीं, बुधवार को हुई भगदड़ करी वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई।
धीरेंद्र शास्त्री के मंच पर आते ही जय श्री राम के जयकारों से पंडाल गूंजने लगा। उन्होंने कहा कि राम को पाना आसान नहीं है, यदि उनको पाना है तो इंसान को पहले स्वयं उनका होना पड़ेगा, यानी श्रीराम की शरण में जाना होगा। अहंकार, मोह और क्रोध त्यागना पड़ेगा, तभी प्रभु राम को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू हो तो माथे पर तिलक लगाना जरूरी है और मंदिर जाते समय पहनावे का ध्यान रखें। राम नाम की शक्ति के आगे कोई भी मजहब व धर्म खड़ा नहीं हो सकता है। ग्रेटर नोएडा के लोगों ने देश व विदेश में राम नाम की महत्वता और सनातन धर्म का परचम लहरा दिया है।
विज्ञापन

---
सेवादार की गलती पर जताया खेद
महिला को उठाकर बैरिकेड से बाहर फेंकने की घटना पर कथा सुनाने के दौरान आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवादार ने जो कार्य किया है, उसके लिए वह खेद व्यक्त करते हैं। उस बहन के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed