फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   lease deed is not executed by Dec allotment cancelled

Noida News: 31 दिसंबर तक आवासीय भूखंड की नहीं कराई लीज डीड तो निरस्त होगा आवंटन

Wed, 08 Jul 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
lease deed is not executed by Dec allotment cancelled
बोर्ड के फैसले के बाद यमुना प्राधिकरण ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस
विज्ञापन

16 हजार के करीब लीज डीड होनी बाकी, 4500 की जारी हो चुकी चेकलिस्ट

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी फेज-1 में करीब 31 हजार आवासीय भूखंड आवंटित कर चुके यीडा ने लीज डीड कराने के लिए अंतिम मौका दिया है। 31 दिसंबर तक लीज डीड नहीं कराने पर प्राधिकरण आवंटन निरस्त करना शुरू करेगा। इसके लिए सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया गया है। इसका असर उन 4,500 आवंटियों पर होगा, जिनकी चेकलिस्ट जारी हो चुकी है।
संपत्ति विभाग से जारी नोटिस में कहा गया है कि आठ जून को बोर्ड के आदेश के अनुसार 31 दिसंबर तक लीज डीड करानी होगी। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक 31 हजार आवंटियों में से करीब 15000 ने ही लीज डीड कराई हैं। बचे 16000 में से करीब 4500 की चेकलिस्ट जारी हो चुकी हैं। शेष आवंटियों की चेकलिस्ट धीरे-धीरे जारी होगी।
विज्ञापन

180 दिनों के अंदर करवानी होती है लीज डीड
चेकलिस्ट जारी होने के 180 दिन के अंदर लीज डीड करवा लेनी चाहिए। बोर्ड के फैसले के मुताबिक लीज डीड में एक साल के विलंब पर आवंटन धनराशि का एक प्रतिशत या लंबे समय के लिए तिमाही रूप से समानुपातिक शुल्क जमा कर लीज डीड कराई जा सकती है। यह व्यवस्था केवल 31 दिसंबर तक के लिए लागू की गई है। तिमाही आधार पर विलंब शुल्क का आकलन कर आवंटी को प्राधिकरण बताएगा, जिससे लीज डीड की प्रक्रिया पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed