फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leadership responsibility placed on young shoulders

Noida News: नन्हे कंधों पर सौंपी नेतृत्व की जिम्मेदारी

Sat, 16 May 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Leadership responsibility placed on young shoulders
फोटो
विज्ञापन

- जीडी गोयंका स्कूल में जूनियर विंग के विद्यार्थियों को पहली बार छात्र परिषद में मिला स्थान

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष समारोह की खास बात यह रही कि विद्यालय ने पहली बार जूनियर विंग (कक्षा 3 से 5) के विद्यार्थियों को भी छात्र परिषद का हिस्सा बनाया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में जिला उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने विद्यार्थियों को अनुशासन और खेल भावना का महत्व बताया। विद्यालय के चेयरमैन टीपी सिंघल ने छात्रों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अजय सिंह ने कहा कि नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि दूसरों की सेवा और आदर्श प्रस्तुत करने का माध्यम है। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. राजीव वर्मा ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ जिम्मेदारियां निभाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed