{"_id":"651094f99e90de09510d6694","slug":"leaders-expressed-their-displeasure-to-the-chief-minister-and-got-the-card-made-immediately-grnoida-news-c-23-1-noi1091-17854-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुख्यमंत्री के समक्ष नेताओं ने जताई नाराजगी को तत्काल बनवाया कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुख्यमंत्री के समक्ष नेताओं ने जताई नाराजगी को तत्काल बनवाया कार्ड
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के समक्ष नेताओं ने जताई नाराजगी, तत्काल बनवाया प्रवेश पास
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मोटो जीपी के लिए प्रवेश पास नहीं मिलने के कारण जिले जनप्रतिनिधियों ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष नाराजगी जाहिर की। इस पर मुख्यमंत्री ने आयोजन कंपनी के अधिकारियों को तत्काल प्रवेश पास बनाने के निर्देश दिए। जब सीएम मोटो जीपी रेस के आयोजन में दोबारा पहुंचे तो सभी नेता उनके साथ गए।
दरअसल, मोटो जीपी बाइक रेस की आयोजनकर्ता कंपनी ने जिले के जनप्रतिनिधियों और नेताओं को बाइक रेस के आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं दिया था। ऐसे में उनके पास की व्यवस्था भी नहीं की गई थी, कुछ नेताओं और अधिकारियों को ही पास जारी किए गए थे। इससे नाराज जिले के मुख्य धारा के नेता और अधिकारी बाइक रेस देखने नहीं पहुंचे। उधर, मुख्यमंत्री दोपहर में जब जीबीयू पहुंचे तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं से मिले। वहां पर सीएम ने उनसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले और मोटो जीपी को लेकर सवाल किए। इस पर नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला तो बेहतर है और इसका खूब प्रचार-प्रसार भी हो रहा है। मगर मोटो जीपी के बारे में पता नहीं है कि वहां पर क्या हो रहा है। इस पर सीएम स्तब्ध रह गए और बोले ऐसा क्यों, यह आयोजन तो आपके क्षेत्र में हो रहा है। नेताओं ने कहा कि उनके लिए संबंधित आयोजकों ने कोई प्रवेश पास नहीं दिया है। इस पर सीएम तत्काल आयोजनकर्ता कंपनी के प्रतिनिधियों को नेताओं के लिए कार्ड बनवाने के लिए कहा। संगठन के पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत करीब 20 लोग मौजूद रहे।