फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   LC3 cement is being used to make

Noida News: नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को सस्टेनेबल बनाने को हो रहा एलसी 3 सीमेंट का प्रयोग

Sat, 27 Sep 2025 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:48 PM IST
सार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जहां एलसी3 कम कार्बन सीमेंट तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। यह तकनीक 40% तक कार्बन उत्सर्जन कम करती है और लागत भी घटाती है। इससे निर्माण क्षेत्र में पर्यावरणीय और आर्थिक बदलाव संभव होंगे।

विज्ञापन
LC3 cement is being used to make

विस्तार

फोटो
विज्ञापन

- देश में पहली बार इस खास तकनीक का हो रहा है निर्माण में इस्तेमाल
-40% तक कार्बन उत्सर्जन करता है कम
-25% उत्पादन लागत के कारण किफायती

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भारत का पहला बड़ा अवसंरचना प्रोजेक्ट है, जिसकी इमारतें और ढांचे एलसी 3 तकनीक से तैयार हो रहे हैं। एलसी 3 यानी लाइमस्टोन कैल्साइंड क्ले सीमेंट एक खास तरह के कम कार्बन वाला सीमेंट है, जो पारंपरिक पोर्टलैंड सीमेंट की तुलना में लगभग 40% तक कम कार्बन उत्सर्जन करता है।

एलसी 3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह उत्पादन में लगभग 25% सस्ता है, इसमें साधारण चूना पत्थर और क्ले का इस्तेमाल होता है। इसे केवल 800°C तापमान पर तैयार किया जा सकता है, जबकि पारंपरिक सीमेंट 1450°C पर तैयार होता है। मजबूती और टिकाऊपन में भी यह पारंपरिक सीमेंट से कम नहीं है। प्रारंभिक चरण में एयरपोर्ट में 1 रनवे और 1 टर्मिनल हो चुका है जिसकी सालाना क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों के लिए होगा।
विज्ञापन

-----
10 वर्षों तक चला शोध
इस तकनीक को विकसित करने में आईआईटी दिल्ली और मद्रास, स्विस डेवलपमेंट कोऑपरेशन (एसडीसी), ईपीएफएल (स्विट्जरलैंड), तारा और यूसीएलवी (क्यूबा) के वैज्ञानिकों ने वर्ष 2013–2023 लगभग 10 वर्ष तक शोध कार्य किया, जिसके बाद इसे विकसीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दुनिया के लिए नया मानक
नोएडा एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय और टिकाऊ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एलसी3 के उपयोग से हम न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया को एक नया मानक दे रहे हैं।
-निकोलस शेंक, मुख्य विकास अधिकारी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed