{"_id":"69bd717b324b3067ae0da914","slug":"laxman-award-for-jonty-who-brought-recognition-to-the-district-in-wrestling-noida-news-c-23-1-lko1064-90488-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कुश्ती में जिले को पहचान दिलाने वाले जोंटी को लक्ष्मण पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कुश्ती में जिले को पहचान दिलाने वाले जोंटी को लक्ष्मण पुरस्कार
विज्ञापन
24 मार्च को होने वाले समारोह में प्रदेश सरकार करेगी सम्मानित
- नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं जोंटी
फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के पहलवान जोंटी भाटी को उत्तर प्रदेश सरकार लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित करेगी। शुक्रवार को पुरस्कार के लिए पहलवान के नाम की आधिकारिक रूप से घोषणा की गई।
प्रदेश सरकार की ओर से 24 मार्च को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में जोंटी को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जोंटी ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि जोंटी ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे का श्रेय कोच ने पहलवान की मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दिया। कोच ने कहा कि जोंटी की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और लगन के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
-- -- -- -- -
जॉर्डन में जीता था भारत के लिए गोल्ड
कोच ने बताया कि पहलवान जूनियर अंडर-23 व सीनियर कैटेगरी में जॉर्डन (अम्मान) में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने अंडर-23 कैटेगरी में 92 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम किया था। वहीं, करीब चार बार भारत केसरी व तीन से अधिक बार यूपी केसरी का खिताब भी जीत चुके हैं। इसके अलावा भी विभिन्न जिला, राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं जोंटी
फोटो