फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Laughter on the face, sadness in the heart and restlessness disturbed the mental balance

Noida News: चेहरे पर हंसी, दिल में गम और बेचैनी ने बिगाड़ा मानसिक संतुलन

Fri, 10 Oct 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Laughter on the face, sadness in the heart and restlessness disturbed the mental balance
बिजनौर। बस में धामपुर से मुरादाबाद जा रही 19 वर्षीय लड़की एक लड़के सेे अपनी सीट बदलती है। आगे चलकर बस का एक्सीडेंट होने से उस लड़के की मौत हो जाती है। हादसे में मौत के बाद लड़की को लगा, काश वह सीट नहीं बदलती तो वह लड़का जिंदा होता। यही सोच धीरे-धीरे उसे मानसिक बीमारी की तरफ ले गई। मेडिकल अस्पताल में काउंसलिंग में पता चला कि लड़की हादसे के बाद पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) का शिकार हो गई है।
विज्ञापन


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज मनाया जा रहा है। इस बार की थीम आपदा और आपातकाल की परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच है। हर दूसरा व्यक्ति मानसिक बीमारियों की चपेट में है। मेडिकल अस्पताल के मनकक्ष में रोजाना 60 मरीज मानसिक बीमारियों के पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर मरीज सिर दर्द, तनाव, एंग्जायटी, ओसीडी, स्किजोफ्रेनिया बीमारी से ग्रसित हैं। मानसिक रोग विशेषज्ञ इसका कारण परिवार का सही माहौल नहीं होना मान रहे हैं। पारिवारिक कलह की वजह से लोग आत्महत्या करने तक की कोशिश कर रहे हैं। मानसिक बीमारी से निजात के लिए दवाई से ज्यादा परिवार का अच्छा माहौल है। अच्छे विचार व अच्छी संगत से बीमारी से जल्दी छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

----
केस नंबर एक
बिजनौर निवासी 32 वर्षीय पुरुष पिछले दो महीनों से लगातार उदास है। किसी काम में रुचि नहीं ले रहा है। पुरुष का इस दौरान वजन कम हो गया। आत्महत्या के विचार कभी-कभी आते हैं, लेकिन प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस नंबर दो
बिजनौर निवासी 27 वर्षीय युवती पिछले छह महीनों से लगातार चिंता और बेचैनी की शिकार है। छोटी-छोटी बातों पर जरूरत से ज्यादा चिंता करती है। स्वास्थ्य, पैसे और भविष्य को लेकर लगातार परेशान रहती है।
----
केस नंबर तीन
बिजनौर निवासी 24 वर्षीय युवक ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) की चपेट में है। पिछले एक वर्ष से बार-बार हाथ धोने की आदत और गंदगी का डर सताता रहता है। कभी-कभी एक-दो घंटे तक हाथ धोता है। इससे दैनिक जीवन और पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
----
केस नंबर चार
बिजनौर की 29 वर्षीय युवती सायकोसिस (स्किजोफ्रेनिया) से ग्रसित है। पिछले आठ महीनों से आवाजे सुनना और शक-संदेह जैसी समस्या हो रही है। उसे लगता है कि पड़ोसी उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं, उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। अकेले में बात करती है।
----
मानसिक बीमारियों के लक्षण

-सिर में दर्द होना

-नींद में कमी होना

-उदास होना

-ठीक से समझने या बोलने में परेशानी होना

-सामान्य चीजें समझाने में दिक्कत होना

----
मानसिक बीमारियों से बचाव

-नियमित रूप से व्यायाम करें

-अच्छी नींद लें

-शाम को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें

-परिवार के साथ जुड़ें
-परिवार के किसी सदस्य को अपनी समस्या बताएं
-सोशल मीडिया से तुलना न करें
-लक्षणों को नजर अंदाज न करें
----
वर्जन::
मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है, जितना शारीरिक स्वास्थ्य जरूरी है। परेशानी होने पर चिकित्सक परामर्श लेना कमजोरी नहीं है। सही समय पर सही परामर्श लेने से समस्या से निदान मिलता है।

....डॉ. प्रीति चौहान, मानसिक रोग विशेषज्ञ, मेडिकल अस्पताल
----
वर्जन::
मानसिक समस्या लाइलाज नहीं है। अगर, समय से ध्यान दिया जाए तो मरीज ठीक हो सकता है। इसके अलावा परिवार का सुखद माहौल मानसिक बीमारी से बाहर निकलने में मदद करता है। रोजाना व्यायाम करें।
....आयुषी दीक्षित, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, मेडिकल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed