फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Laser light and sound shows suspended in two parks; only fountains will operate.

Noida News: दो पार्कों में लेजर लाइट एंड साउंड शो बंद, सिर्फ फव्वारे चलेंगे

Wed, 26 Aug 2026 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Laser light and sound shows suspended in two parks; only fountains will operate.
- दर्शकों के नहीं आने और संचालन का खर्च ज्यादा होने से किए गए बंद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर के दो पार्कों में चल रहे लेजर लाइट एंड साउंड शो को बंद करने का फैसला लिया है। दर्शकों की कम संख्या और संचालन में आने वाले ज्यादा खर्च के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि पार्कों में फव्वारे पहले की तरह ही चलते रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-15ए के यमुना रिवर फ्रंट पार्क और सेक्टर-91 के औषघि पार्क में लेजर लाइट एंड साउंड शो को बंद करने का फैसला लिया गया है।
सेक्टर-91 के औषधि पार्क में नोएडा प्राधिकरण की पहली लेजर शो परियोजना का उद्घाटन 5 अक्तूबर 2020 को हुआ था। करीब 3.80 करोड़ रुपये की लागत वाले इस शो में आयुर्वेद और महर्षि चरक की गाथा दिखाई जाती थी। यहां दर्शकों के बैठने के लिए बेंच भी लगवाई गई थीं। शो शुरू होने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे। भीड़ को देखते हुए प्राधिकरण ने रोजाना शाम को दो शो का संचालन शुरू करा दिया था। वहीं यमुना रिवर फ्रंट पार्क में जनवरी 2021 में पूरी हुई इस परियोजना पर 4.03 करोड़ रुपये की लागत आई थी। यहां पानी की फुहारों पर नोएडा के विकास और यमुना के महत्व को दर्शाया जाता था।
विज्ञापन


कोट

शाम के समय दर्शकों की संख्या बेहद कम हो गई थी, जबकि शो के संचालन में खर्च काफी ज्यादा आ रहा था। इसलिए इन्हें बंद करने का निर्णय लिया गया है। भविष्य में स्थिति को देखते हुए इस पर दोबारा विचार किया जा सकता है। - वंदना त्रिपाठी, एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन




वेदवन पार्क में मरम्मत की वजह से हुआ बंद

सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क के लेजर शो को फिलहाल बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बारिश के बाद जलाशय की सफाई और मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसके पूरा होते ही यहां शो को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed