फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Large waste producers will have to register.

Noida News: बड़े कूड़ा उत्पादकों को करवाना होगा पंजीकरण

Fri, 08 May 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Large waste producers will have to register.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। शहर के बड़े कूड़ा उत्पादकों को अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय पोर्टल तैयार कर रहा है। बड़े कूड़ा उत्पादक वह होते हैं, जिनके यहां से रोजाना 100 किलो से अधिक कूड़ा एकत्रित होता है। इनमें सोसाइटी, होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल जैसी जगहें शामिल होती हैं। नोएडा में ऐसे कूड़ा उत्पादकों की संख्या 600 से अधिक है।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कूड़ा उत्पादकों का पंजीकरण कराने का उद्देश्य शहर से निकलने वाले कूड़े की निगरानी और उसके निस्तारण को अधिक प्रभावी बनाना है। प्राधिकरण के ओएसडी इंदू प्रकाश सिंह ने बताया कि इसके लिए तैयार कराया जा रहा पोर्टल करीब एक महीने में ऑनलाइन हो जाएगा। इसमें कूड़ा उत्पादकों को अपने कूड़े और निस्तारण के संसाधनों का ब्यौरा भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed