{"_id":"68c05a4e2778a365840f94f1","slug":"landlords-son-shot-a-female-tenant-noida-news-c-340-1-del1004-104316-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मकान मालिक के बेटे ने महिला किराएदार काे मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मकान मालिक के बेटे ने महिला किराएदार काे मारी गोली
विज्ञापन
-कापसहेड़ा इलाके की घटना, पिता नहीं दे रहा था किराए में हिस्सा गुस्से में दिया वारदात को अंजाम
नई दिल्ली। किराए में हिस्सा नहीं मिलने पर पिता से नाराज मकान मालिक के बेटे ने महिला किराएदार को गोली मार दी। गोली महिला किराएदार रुखसाना खातून के जांघ पर लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिवार वालों ने पीड़िता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान चेतन गुज्जर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली है।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे कापसहेड़ा थाना पुलिस को समालखा की गली नंबर चार में गोली चलने की सूचना मिली। जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी के पिता रमेश चंद उर्फ रामे गुज्जर के मकान में पीड़िता बतौर किरायेदार रहती है। वह अन्य किरायेदारों से किराया वसूलती थी। आरोपी चेतन गुज्जर इस बात से नाराज था कि उसके पिता उसे किराये की आय में कोई हिस्सा नहीं दे रहे हैं। इसके कारण वह अपने साथी के साथ मौके पर आया और पीड़िता पर गोली चला दी।