फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Land mafia selling same plot to many people, arrested

प्लॉट बेचकर सेवानिवृत अफसर समेत सैकड़ों लोगों से ठगी, गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2019 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Land mafia selling same plot to many people, arrested
एक ही प्लॉट कई लोगों को बेचने वाला भूमाफिया गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के सेवानिवृत्त अधिकारी समेत 5 लोगों से प्लॉट बेचकर ठगी करने वाले एक भूमाफिया को ईकोटेक-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भूमाफिया पर हिंडन नदी के डूब क्षेत्र और किसानों की जमीन पर छोटे-छोटे प्लॉट लोगों को बेचकर सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। सेवानिवृत्त अधिकारी समेत पांच लोगों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। प्रभारी अनिता चौहान ने बताया कि आरोपी की पहचान शैलेश कुमार मूलरूप से नवादा, बिहार के रूप में हुई है। फिलहाल वह दिल्ली के बदरपुर में रह रहा था। प्रभारी ने बताया कि भूमाफिया ने हिंडन नदी और सुत्याना गांव की कृषि भूमि पर सैकड़ों लोगों को प्लॉट बेच दिए। आईबी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को भी शिकार बनाया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद अपने और अपनी बेटी के लिए दो प्लॉट खरीदे थे। आरोप है कि आज तक दोनों प्लॉट पर कब्जा नहीं मिला। बाद में पता चला कि भूमाफिया ने एक-एक प्लॉट कई-कई लोगों को बेच दिए हैं। इसके अलावा हिंडन नदी के डूब क्षेत्र और कृषि भूमि पर प्लाटिंग की। यह अवैध है। ठगी के बाद भूमाफिया फरार हो गया था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी। जानकारी मिली कि भूमाफिया दिल्ली में छिपकर रह रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भूमाफिया गिरोह होने की बात सामने आई है। अन्य बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed