{"_id":"68ee6f94dea62e665907e9ef","slug":"land-grabbing-fake-registry-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-465-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फर्जी रजिस्ट्री से जमीन हड़पने के मामले में 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फर्जी रजिस्ट्री से जमीन हड़पने के मामले में 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
जेवर में फर्जी रजिस्ट्री से जमीन हड़पने के मामले में 20 नामजद समेत 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर में एक करोड़ से अधिक मूल्य की आवासीय जमीन को फर्जी तरीके से हड़पने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने 20 नामजद व 10 अज्ञात समेत 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता भाजपा जिला संयोजक रविन्द्र शर्मा, जेवर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह उर्फ संजय रावत, प्रदीप कुमार जैन और लवकेश शर्मा का आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी खरीदी गई जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। प्रारंभिक शिकायत पर ठोस कार्रवाई न होने से उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने क्रेता, विक्रेता और गवाह समेत करीब 30 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। पीड़ित पक्ष के अनुसार, उन्होंने जेवर निवासी केला देवी से 499 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था, जिसकी सरकारी दर से कीमत 1 करोड़ 33 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई थी। केला देवी ने यह जमीन वर्ष 1987 में मल्लपाड़ा मोहल्ला निवासी होता से खरीदी थी। जमीन बेचने के बाद उन्होंने पीड़ितों को कब्जा भी दे दिया था।
आरोप है कि मूलचंद, वीरपाल, कौशल देवी, श्रीचंद, पींटी सैनी, किरनदेई, बादामी, चमन सैनी सहित कई लोगों ने फर्जी कागजात तैयार कर जमीन को विरासत के आधार पर आगे बेच दिया। यह जमीन दो सितंबर को चौरौली, रोही, अलीगढ़ और जेवर के कुछ अन्य लोगों के नाम कर दी गई। नामजद आरोपितों में से कई पर विरासत के आधार पर फर्जी स्वामित्व दर्शाने का आरोप है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।