फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Land dispute: Two sides clash, shoot out

Noida News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग का आरोप

Tue, 14 Oct 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 14 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Land dispute: Two sides clash, shoot out
चित्रकूट। सरधुवा थाना के तीर धुमाई गंगू गांव में जमीन के विवाद में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने का आरोप लगाया गया है। जबकि पुलिस गोली चलने की घटना से इन्कार कर सिर्फ लाठी-डंडा चलने की बात कह रही है। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तीर धुमाई गंगू गांव निवासी राजकुमार ने एसपी को तहरीर दी। बताया कि उसके पारिवारिक चाचा भतीजा बृजेश उर्फ छोटू दुबे, मनोज व उमाशंकर उसके खेत की जबरदस्ती जोताई कर रहे थे। जानकारी होने पर वह परिजनों के साथ पहुंचा और जोताई करने से रोका। इस पर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बृजेश कुमार अपनी लाइसेंसी राइफल व तमंचा लिए था, उसने फायर कर दी। इससे हाथ की अंगुली में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के मनोज का आरोप है कि जमीन के विवाद में राजकुमार, अश्वनी व अंबिका प्रसाद ने लाठी-डंडों से पीटा है। इससे वह घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से तीन लोग घायल हैं। राजकुमार की तहरीर पर बृजेश कुमार उर्फ छोटू दुबे, मनोज व उमाशंकर और मनोज की तहरीर पर राजकुमार, अश्वनी व अंबिका प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फायरिंग नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में भी गोली लगने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed