Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Land captured for MRF center amid uproar

Noida News: हंगामे के बीच एमआरएफ सेंटर के लिए जमीन पर कब्जा

Tue, 20 Aug 2024 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Land captured for MRF center amid uproar
हंगामे के बीच एमआरएफ सेंटर के लिए जमीन पर कब्जा
विज्ञापन

- कूड़े की बदबू और गंदगी के चलते स्थानीय लोग कर रहे थे विरोध, रिसाइकल होने वाली चीजें यहां अलग की जाएंगी


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। भारी विरोध और हंगामे के बीच मंगलवार को ग्रेनो प्राधिकरण ने मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी (एमआरएफ) सेंटर के लिए कासना स्थित दो हजार वर्गमीटर जमीन पर कब्जा हासिल कर लिया। यहां पर कूड़े की प्रोसेसिंग होगी। रिसाइकल होने वाली वस्तुओं को अलग कर शेष कूड़े को अस्तौली डंपिंग पर भेजा जाएगा। स्थानीय लोग कूड़े की बदबू और गंदगी के चलते इसका विरोध कर रहे थे। प्राधिकरण ने इस जमीन को एक एनजीओ को सौंपा है जो यहां काम शुरू करेगी।

प्राधिकरण ने योजना तैयार की थी कि शहर के कूड़े को इकट्ठा करके इसमें से उस कूड़े को अलग किया जाए जिसको रिसाइकल करके उसे फिर से कच्चा माल बतौर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कासना में जगह चिह्नित की गई। यहां पर आसपास के 23 सेक्टर और गांवों के कूड़े की डांपिंग की जानी है। इसकी भनक जब स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होने विरोध करना शुरू कर दिया। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। लोगों ने वहां वाउंड्री लगाने का विरोध किया। विरोध बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को तितर बितर किया। साथ ही प्राधिकरण की टीम ने लोगों को समझाया कि यहां कूड़े की छंटाई की जाएगी। निस्तारण के लिए उसे अस्तौली भेजा जाएगा। आसपास बदबू और गंदगी न हो इसकी व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह का एक डंपिंग ईकोटेक-3 में भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed