फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Land acquisition process started for Industrial Sector-10 near the airport

Noida News: एयरपोर्ट के पास औद्योगिक सेक्टर-10 के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

Tue, 05 Mar 2024 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition process started for Industrial Sector-10 near the airport
एयरपोर्ट के पास औद्योगिक सेक्टर-10 के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

- म्याना, आकलपुर व मकसूदपुर गांव की 243़ 96 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण
- लेदर, ईवी, हैंडीक्रॉफ्ट व प्लास्टिक समेत पांच औद्योगिक पार्क किए जाएंगे विकसित

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बसाए जाने वाले औद्योगिक सेक्टर-10 के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां म्याना, आकलपुर व मकसूदपुर गांव की 243़ 9602 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जिस पर लेदर, इलेक्ट्रिक व्हिकल, हैंडीक्रॉफ्ट और प्लास्टिक समेत पांच औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उम्मीद है कि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर अगले कुछ महीने में योजना लाई जाएगी।
दरअसल नोएडा एयरपोर्ट के चलते राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां यीडा सिटी में निवेश करने के लिए आगे आ रही हैं। चमड़ा निर्यात परिषद, अखिल भारतीय प्लास्टिक उद्योग संघ, हथकरघा हस्तशिल्प कल्याण संघ और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कल्याण ट्रस्ट ने भी उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन मांगी थी। इसको देखते हुए ही यमुना प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के पास औद्योगिक सेक्टर-10 को विकसित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इससे प्रभावित तीन गांवों आकलपुर, म्याना व मकसूदपुर का सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन कराने के बाद सोमवार को जमीन अधिग्रहण की धारा- 11 की अधिसूचना जारी कर दी गई। जमीन अधिग्रहण करने के बाद संबंधित उद्योगों की योजना लाई जाएगी। यह सेक्टर पूरी तरह से औद्योगिक होगा।
विज्ञापन


किस गांव की कितनी ली जा रही जमीन
आकलपुर - 45़ 6953 हेक्टेयर
म्याना - 165़ 2586 हेक्टेयर
मकसूदपुर - 33़ 0063 हेक्टेयर
------
नोएडा हवाई अड्डे के पास बसाये जाने वाले औद्योगिक सेक्टर- 10 के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। धारा- 11 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यहां पांच अलग- अलग औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। - डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed