{"_id":"6aec7b8a2b2de4ea3405e039","slug":"lancer-and-father-agnel-emerge-as-champions-in-inter-school-sports-competition-noida-news-c-1-noi1095-4909013-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता में लैंसर और फादर एग्नेल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता में लैंसर और फादर एग्नेल चैंपियन
विज्ञापन
फुटबॉल में गुरुग्राम और बास्केटबॉल में नोएडा की टीम ने जीता खिताब
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। सेक्टर-16ए स्थित एपीजे स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय एपीजे अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2026-27 का बुधवार को समापन हुआ। दो से चार नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने फुटबॉल और बास्केटबॉल में प्रतिभा दिखाई। फुटबॉल में लैंसर इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम और बास्केटबॉल में फादर एग्नेल स्कूल, नोएडा की टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
फुटबॉल प्रतियोगिता में लैंसर इंटरनेशनल स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। रेयान इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा दूसरे और मेजबान एपीजे स्कूल, नोएडा तीसरे स्थान पर रहा। लैंसर स्कूल के अबीर को बेस्ट स्कोरर और इयान को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। रेयान इंटरनेशनल स्कूल के ओजस्वा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।
बास्केटबॉल में फादर एग्नेल स्कूल, नोएडा की टीम विजेता बनी। एपीजे स्कूल, नोएडा दूसरे और निस्कॉर्ट फादर एग्नेल स्कूल, वैशाली तीसरे स्थान पर रहा। एपीजे स्कूल की विहाना वैद को बेस्ट स्कोरर और फादर एग्नेल स्कूल की अनिशा सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फुटबॉल में रेयान इंटरनेशनल स्कूल ने द मिलेनियम स्कूल को 1-0 से हराया। वहीं, एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने सोमरविल इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा को 4-3 से शिकस्त दी। बास्केटबॉल में फादर एग्नेल स्कूल ने निस्कॉर्ट फादर एग्नेल स्कूल, वैशाली को 24-6 से पराजित किया। समापन समारोह में विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।