{"_id":"688cc784572f5aa25d06a202","slug":"lakhs-of-rupees-were-defrauded-by-luring-people-with-high-returns-noida-news-c-340-1-del1004-99554-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर उच्च रिटर्न देने का झांसा देकर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर उच्च रिटर्न देने का झांसा देकर लाखों की ठगी
विज्ञापन
-पश्चिम जिला साइबर सेल ने पुणे से जालसाज को दबोचा, 3.45 लाख रुपये समेत अन्य सामान जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला साइबर सेल ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर उच्च रिटर्न का झांसा लाखों की ठगी करने वाले जालसाज को पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ऋग्वेद अश्विन डेंगले के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से सिम सहित 4 स्मार्टफोन, विभिन्न बैंक खातों की 15 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड और 6 पासबुक के अलावा 3.45 लाख रुपये बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि 20 मई को साइबर सेल को 12.85 लाख की ठगी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि टेलीग्राम के जरिए एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। जिसने खुद को वित्तीय सलाहकार बताते हुए क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर अधिक रिटर्न देने का आश्वासन दिया। उसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने निवेश किया, लेकिन उसे अपना पैसा निकालने की अनुमति नहीं दी गई। साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। पता चला कि शिकायतकर्ता ने विभिन्न बैंक खातों में अलग-अलग राशि के कुल 29 लेनदेन किए थे, जिनकी कुल राशि 12.85 लाख रुपये थी। यह भी पता चला कि जालसाजों ने फर्जी खाते में पैसे डलवाए थे और पुणे (महाराष्ट्र) में एक लाभार्थी के खाते से ठगी गई रकम एटीएम से निकाली जा रही थी। पुलिस ने पुणे में छापे मारे और आरोपी ऋग्वेद अश्विन डेंगले को गिरफ्तार कर लिया।
-- -- -
फिल्म निर्माण में घाटा होने पर करने लगा ठगी
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने रसायन विज्ञान में बीएससी किया है। उसने स्थानीय फिल्मों के निर्माण में निवेश किया था, जिसमें उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। बाद में वह टेलीग्राम के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति के संपर्क में आया और ठगी की वारदातों में शामिल हो गया।