फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lakhimpur violence varun gandhi tweets a video of incident and says its crystal clear Protestors cannot be silenced through murder

लखीमपुर हिंसा: वीडियो ट्वीट कर वरुण गांधी ने सरकार को फिर घेरा, कहा-प्रदर्शनकारियों को हत्या से चुप नहीं कराया जा सकता

Thu, 07 Oct 2021 10:03 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Oct 2021 10:03 AM IST
सार

वरुण गांधी ने हाल में सामने आए तीन अक्तूबर के एक वीडियो को पोस्ट कर लिखा है कि, यह वीडियो बिल्कुल साफ है। प्रदर्शनकारियों को हत्या से चुप नहीं कराया जा सकता।

विज्ञापन
Lakhimpur violence varun gandhi tweets a video of incident and says its crystal clear  Protestors cannot be silenced through murder
वरुण गांधी ने शेयर किया घटना के दिन का एक वीडियो - फोटो : वरुण गांधी के ट्विटर हैंडल से वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी में तीन अक्तूबर को हुई हिंसक घटना के बाद से भाजपा सांसद वरुण गांधी लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह इस संबंध में योगी सरकार को खत भी लिख चुके हैं और पीड़ित परिवारों के लिए इंसाफ और दोषियों के लिए सजा की मांग कर चुके हैं। गुरुवार को वरुण ने एक और वीडियो ट्वीट कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


वरुण गांधी ने हाल में सामने आए तीन अक्तूबर के एक वीडियो को पोस्ट कर लिखा है कि, 'यह वीडियो बिल्कुल साफ है। प्रदर्शनकारियों को हत्या से चुप नहीं कराया जा सकता। मासूम किसानों का जो खून बहा है उसकी जवाबदेही तय होनी ही चाहिए और न्याय मिलना ही चाहिए। किसानों को के सामने ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि हम क्रूर हैं।'
विज्ञापन




5 अक्तूबर के ट्वीट में वरुण ने की थी आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग
ऐसा ही एक वीडियो वरुण ने 5 अक्तूबर को भी शेयर कर ट्वीट किया था कि, 'लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से जानबूझकर कुचलने का यह वीडियो किसी की भी आत्मा को झखझोर देगा। पुलिस इस वीडियो का संज्ञान लेकर इन गाड़ियों के मालिकों, इनमें बैठे लोगों, और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन





4 अक्तूबर को वरुण ने लिखा था सीएम योगी को खत
चार अक्तूबर को वरुण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे खत की प्रति शेयर करते हुए ट्वीट किया था, 'लखीमपुर खीरी की हृदय-विदारक घटना में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से सख्त कार्यवाही करने का निवेदन करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed