फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   lakhimpur kheri violence Mayawati attacked on Congress over young man murder in Rajasthan Hanumangarh

हनुमागढ़ हत्याकांड: मायावती ने पूछा सवाल-चुप क्यों है कांग्रेस हाईकमान? घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें

Sun, 10 Oct 2021 10:53 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Oct 2021 10:53 AM IST
सार

राजस्थान के हनुमानगढ़ में अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष  मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है। मायावती ने सवाल किया कि कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों है? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के सीएम वहां जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे?

विज्ञापन
lakhimpur kheri violence Mayawati attacked on Congress over young man murder in Rajasthan Hanumangarh
मायावती। - फोटो : ani

विस्तार

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सियासी हंगामे के बीच राजस्थान के हनुमानगढ़ में अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसे बाद विपक्षी दलों ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा ने राजस्थान के पीलीबंगा में अनुसूचित जाति के युवक की बेरहमी से हत्या करने वालों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर कांग्रेस पर सवाल दागे, तो वहीं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी रविवार को कांग्रेस पर ट्वीट कर हमला बोला है। 
विज्ञापन


मायावती ने लिखा कि राजस्थान के हनुमानगढ़ में अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीट कर की गई हत्या अति-दुःखद व निन्दनीय है।  लेकिन कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों है? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के सीएम वहां जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? बीएसपी जवाब चाहती है वरना अनुसूचित जाति के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।
विज्ञापन


साथ ही, यूपी के लखीमपुर खीरी जघन्य कांड में केंद्रीय मंत्री के बेटे का नाम सुर्खियों में आना यह भाजपा सरकार की कार्यशैली पर अनेकों सवाल खड़े करता है। ऐसे में भाजपा अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा लें तभी वहां पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है। बीएसपी की यह मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, जम्मू व कश्मीर में आएदिन वहां आतंकियों द्वारा की जा रही निर्दोष लोगों की हत्या अति-दुःखद व शर्मनाक है। केंद्र सरकार सख्त कदम उठाये, बीएसपी की यह मांग है।

क्या है पूरा मामला?

राजस्थान के हनुमानगढ़ के पीलीबंगा इलाके के प्रेमपुरा गांव में गुरुवार की शाम को कुछ दबंगों ने अनुसूचित जाति के युवक की  पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्राथमिक तौर पर इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक वहीं की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला को लगातार फोन कर रहा था। परिजनों ने कई बार इस पर आपत्ति जताई लेकिन शिकायत का उस पर कोई असर नहीं हुआ। इसी के चलते गुरुवार की शाम को खेत में ले जाकर निर्ममता पूर्वक कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed