फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ladies from Shaheen Bagh will meet to HM tell him their view

गृह मंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगी दादियां

Sun, 16 Feb 2020 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ladies from Shaheen Bagh will meet to HM  tell him their view
गृह मंत्री से मिल अपनी बात रखेंगी शाहीन बाग की दादियां
विज्ञापन

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में करीब दो महीने से धरने पर बैठी शाहीन बाग की दादियां रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर इसे वापस लेने की अपील करेंगी। यह दावा शनिवार को शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने किया है। हालांकि, गृह मंत्रालय की ओर अभी मिलने का कोई समय नहीं मिला है। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक इस पर फैसला लेकर मिलने का समय तय हो सकता है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह की बातचीत की अपील के बाद शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों पर दबाव है। वैसे प्रदर्शनकारियों का एक धड़ा गृह मंत्री से मिलने का विरोध कर रहा है।

कुछ प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, रविवार दोपहर वे गृह मंत्री से मुलाकात करने उनके सरकारी आवास पर पहुंचेंगे। सीएए के मुद्दे पर गृह मंत्री ने पूरे देश को मिलकर चर्चा करने का आमंत्रण दिया है। इसलिए वे उनसे मिलने जा रहे हैं। इस मुलाकात में कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं होगा, बल्कि हर वो व्यक्ति होगा, जिसे सीएए पर आपत्ति है। इससे पहले, शाहीन बाग में रास्ता घेरकर धरना दे रही महिलाओं का आरोप था कि सरकार का कोई नुमाइंदा उनसे मिलने नहीं आया। अब गृह मंत्री की सार्वजनिक अपील के बाद दादियों ने मिलने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed