{"_id":"5f737cf48ebc3e9bc567b615","slug":"labour-protest-at-oppo-company-site-for-wages-grnoida-news-noi539434452","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर चीन की कंपनी के निर्माणाधीन साइट पर श्रमिकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर चीन की कंपनी के निर्माणाधीन साइट पर श्रमिकों का हंगामा
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने पर निर्माणाधीन साइट पर श्रमिकों का हंगामा
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक औद्योगिक जोन स्थित ओप्पो कंपनी की निर्माणाधीन साइट पर मंगलवार दोपहर श्रमिकों ने हंगामा किया। श्रमिकों का आरोप है कि ढाई माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। नौबत यहां तक पहुंच गई है कि उनके घर में चूल्हा भी नहीं जल पा रहा है। वहीं, हंगामे की सूचना पर पहुंची ईकोटेक-1 थाना पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद अधिकारियों और ठेकेदार की श्रमिकों से वार्ता हुई। श्रमिकों को जल्द ही वेतन देने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर श्रमिक माने। चीन की कंपनी की साइट पर निर्माण कार्य में करीब 400 श्रमिक लगे हैं। श्रमिकों ने बताया कि ठेकेदार कंपनी एसके ब्रदर्स ने काम दिया है। आरोप है कि लगभग ढाई माह से वेतन नहीं मिला है। पिछले दिनों श्रमिक कंपनी और ठेकेदार से नाराजगी जाहिर कर चुके थे। सुनवाई नहीं होने पर हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। ईकोटेक-1 समेत आसपास के थानों की भी पुलिस मौके पर पहुंची।
श्रमिकों के हंगामे की खबर पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने श्रमिकों को शांत कराया। कंपनी के अधिकारियों और श्रमिकों के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता चल रही है।
रामेश्वर कुमार, ईकोटेक-1 थाना प्रभारी