फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kunal Nagar will lift weights in the National Weightlifting

Noida News: राष्ट्रीय भारोत्तोलन में वजन उठाएंगे कुणाल नागर

Mon, 28 Jul 2025 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Kunal Nagar will lift weights in the National Weightlifting
ग्रेटर नोएडा(संवाद )। गौतमबुद्ध नगर के कुणाल नागर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे। दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने पर कुणाल का चयन हुआ है। इसमें 150 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए थे। दिल्ली के रोहिणी स्थित अग्रसेन भवन में 27 जुलाई को इंडियन पॉवरलिफ्टिंग फेडरेशन (आईपीएफ) की ओर से आईपीएफ दिल्ली राज्य भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रेनो के ढाकवाला गांव निवासी कुणाल ने स्वर्ण पदक जीता। कुणाल ने 68 किग्रा भार वर्ग में तीन राउंड में 535 किग्रा भार उठाया। वह कोच मुकेश गहलोत से प्रशिक्षण ले रहे हैं। कुणाल ने बताया कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता बलेश्वर नागर को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed