फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Krishna Nagar District Congress President expelled for six years

Noida News: कृष्णा नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष छह साल के लिए निष्कासित

Fri, 04 Jul 2025 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Krishna Nagar District Congress President expelled for six years
पार्टी विरोध गतिविधियों के आरोप में गुरचरण सिंह राजू के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अनुशासनात्मक कमेटी ने कृष्णा नगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।अनुशासनात्मक कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र नाथ ने प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता, कांग्रेस अनुशासन आधारित संगठन है।

इससे पहले राजू ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के खिलाफ शीर्ष नेतृत्व को शिकायत भेजी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 25 जून को हुई बैठक में उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और कृष्णा नगर में बिना सलाह के ब्लॉक अध्यक्षों की मनमानी नियुक्तियां की गईं। उन्होंने यूथ कांग्रेस चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पुत्र को जानबूझकर हराया गया। राजू ने खुद को 1986 से कांग्रेस से जुड़ा बताया है और उन्होंने अपनी राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली की जांच की मांग की थी। बैठक में शोएब दानिश, वरयाम कौर, डॉ. ओनिका मेहरोत्रा और अश्विनी धवन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed