फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kotabagh, Haldwani and Bindukhatta teams won the sports festival.

Noida News: खेल महोत्सव में कोटाबाग, हल्द्वानी और बिंदुखत्ता की टीमों ने मारी बाजी

Thu, 09 Oct 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kotabagh, Haldwani and Bindukhatta teams won the sports festival.
फोटो। बिंदुखत्ता में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते सांसद अजय
लालकुआं। बिंदुखत्ता स्थित हरीश पवार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में बुधवार को नैनीताल जनपद की कबड्डी और खो-खो की 18 से अधिक स्कूली टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भगवती खो-खो क्लब कोटाबाग और बालिका वर्ग में निमोनिक पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने चैंपियनशिप अपने नाम की। कबड्डी बालक वर्ग में दानू इंटर कॉलेज बिंदुखत्ता और बालिका वर्ग में एसकेएम पब्लिक स्कूल बिंदुखत्ता ने प्रथम स्थान पाया। फाइनल मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट उपस्थित रहे। खिलाड़ियों एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेडियमों का निर्माण कर रही है। सांसद ने हरीश पवार विद्यालय के खेल मैदान के उन्नयन के लिए सांसद निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। संचालन पूरन बोरा एवं तारा जोशी ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, अरुण जोशी, धन सिंह बिष्ट, हरीश नैनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




फोटो। बिंदुखत्ता में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते सांसद अजय

फोटो। बिंदुखत्ता में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित करते सांसद अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed