{"_id":"6265aaeeab890f34f4219b26","slug":"kondli-underpass-on-expressway-will-be-ready-before-june-30-noida-news-noi644793889","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून से पहले तैयार होगा एक्सप्रेसवे पर कोंडली अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून से पहले तैयार होगा एक्सप्रेसवे पर कोंडली अंडरपास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद विभिन्न परियोजनाओं को 100 दिन में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद नोएडा की निर्माणाधीन परियोजनाओं की रफ्तार ने गति पकड़ ली है। नोएडा एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन कोंडली अंडरपास और सेक्टर-168 के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को 30 जून से पहले जनता को समर्पित करने का दावा प्राधिकरण ने किया है।
रविवार को प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने दोनों ही परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना से संबंधित अभियंता और परामर्शदाता और निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रधान महाप्रबंधक ने कंपनी को निर्देश दिए कि पर्याप्त मात्रा में कर्मचारियों को लगाकर बेहतर योजना के साथ दोनों ही परियोजनाओं को तय समय से पहले पूरा करें। अंडरपास परियोजना का काम 90 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। 15 मई तक पुशिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। दोनों ओर एप्रोच रोड का काम भी 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। 44.90 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अंडरपास के बनने के बाद सेक्टर-150, 149, 148, 153, 151 ,152 के निवासियों के साथ कोंडली, गढ़ी, समस्तीपुर, मोमनाथल, शफीपुर के ग्रामवासियों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। सेक्टर-168 एसटीपी का काम पूरा करने की समय सीमा सितंबर निर्धारित है, लेकिन इसे भी 30 जून से पहले ही पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एसटीपी का निर्माण 143.58 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 100 एमएलडी होगी। इसके निर्माण के बाद शहर के ड्रेनेज की शोधन क्षमता बेहतर होगी। शहर के 91 सेक्टरों की आबादी को इससे फायदा मिलेगा।