फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Komal of Vaidpura became supervisory officer

Noida News: पर्यवेक्षक अधिकारी बनी वैदपुरा की कोमल

Sun, 31 Aug 2025 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Komal of Vaidpura became supervisory officer
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के वैदपुरा गांव की रहने वाली कोमल नागर यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा-2025 में सफल रही हैं। वह एकीकृत बाल विकास सेवा विभाग (आईसीडीएस) में पर्यवेक्षक अधिकारी बनी हैं। उनकी सफलता से परिजन और ग्रामीण काफी खुश है।
विज्ञापन

पिता सुखबीर सिंह गुर्जर किसान है और खेती से परिवार को पालन-पोषण कर रहे हैं। कोमल ने गांव के श्री संत विनोवा इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई की। हाल ही में सी-टीईटी व यूपी टीईटी की परीक्षा पास की है। विषम परिस्थितियों में कोमल ने लगन व मेहनत से सफलता हासिल की है। कोमल नागर का कहना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के एक बयान से उसको प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा था कि जब तक गरीब, किसान व मजदूर के बच्चे पढ़ लिखकर सरकारी कुर्सियों पर नहीं बैठेंगे, तब तक देश का विकास संभव नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed