{"_id":"655d9d1f1272fc685508a5cc","slug":"know-the-truth-about-the-news-of-murder-of-seema-haider-s-husband-sachin-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seema Sachin: सीमा हैदर के पति सचिन की गोली मारकर हत्या? जानिए क्या है सच्चाई; वकील ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seema Sachin: सीमा हैदर के पति सचिन की गोली मारकर हत्या? जानिए क्या है सच्चाई; वकील ने किया खुलासा
Wed, 22 Nov 2023 11:48 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:48 AM IST
सार
पाकिस्तान से अपने बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर के पति सचिन की हत्या की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसको लेकर सीमा के वकील एपी सिंह ने अपना बयान जारी किया है।
विज्ञापन
सीमा और सचिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत आई महिला सीमा हैदर के प्रेमी सचिन मीणा की गोली मारकर हत्या की झूठी खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सचिन की हत्या की खबर सामने आने के बाद सीमा हैदर व सचिन मीणा के वकील एपी सिंह सामने आए।
विज्ञापन
वकील एपी सिंह ने स्पष्ट कहा कि उक्त सोशल मीडिया पर वायरल खबर झूठी खबर बताते हुए कहा कि जिस यूट्यूब चैनल ने यह खबर फैलाई है उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त खबर दो धर्म को आपस में लड़ाने के उद्देश्य फैलाई गई खबर प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
सीमा हैदर व सचिन मीणा का केस लड़ रहे वकील एपी सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है। सचिन मीणा अपने घर पर सीमा हैदर के साथ पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सचिन की हत्या के बारे में यूपी पुलिस का सिपाही भी बोल रहा है यह यूपी पुलिस का भी अपमान है। क्योंकि सचिन मीणा-सीमा हैदर पुलिस के संरक्षण में है। एपी सिंह ने कहा कि झूठी खबर फैलाने वाले सोशल मीडिया के खिलाफ कानून कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन