{"_id":"63f4d389c2b48acd0a02fe68","slug":"kishore-accused-of-kidnapping-a-girl-student-committed-suicide-noida-news-c-23-1-noi1091-3756-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्रा के अपहरण के आरोपी किशोर ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्रा के अपहरण के आरोपी किशोर ने जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई के डर से कदम उठाने की आशंका
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष बयान दर्ज होने थे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
दादरी।
चिटहेरा गांव में एक किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर पर दादरी से छात्रा को अगवा करने का आरोप था और पुलिस ने उसे पूछताछ की थी। आशंका है कि कार्रवाई के डर से परेशान होकर उसने जान दे दी। फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
शुक्रवार रात को दादरी से छात्रा घर से निकल गई थी। परिजनों ने छात्रा को आसपास तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर शनिवार को परिजनों ने छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद छात्रा को किशोर के साथ नोएडा से बरामद किया गया था। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना देकर मेडिकल के लिए भेजा। किशोर को परिजन को सौंप दिया गया। सोमवार शाम को पुलिस ने किशोर के घर पर उससे पूछताछ की थी। पुलिस ने किशोर से बयान दर्ज कराने को कहा था और आशंका है कि इससे वह तनाव में आ गया। पुलिस के जाने के बाद किशोर ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। दादरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि किशोर के चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष बयान दर्ज होने थे। उसे बयान दर्ज कराने जाना था, लेकिन उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने किशोर को किसी भी तरह से परेशान नहीं किया गया था।
विज्ञापन